फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: परीक्षार्थियों के लिए आसान रही जेईई एडवांस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में रविवार को जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे गए। पेपर में कुल 75 प्रश्न पूछे गए, जिसमें प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे गए जो कुल 100 अंकों के थे। पाठ्यक्रम पूरी तरह से एनसीईआरटी की 11वीं और 12वीं की किताबों पर आधारित रहा। परीक्षार्थियों ने पेपर आसान बताया। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर केंद्र के बाहर पुलिस तैनाती थी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश आइडी कार्ड की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। केंद्रों के अंदर इलेक्ट्रोनिक घड़ी, ब्लू टूथ सहित अन्य उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं थी। केंद्रों के तीन सौ मीटर के दायरे में धारा 163 को लागू किया गया गया। यहां तक की परीक्षार्थियों के साथ पहुंचे उनके अभिभावकों को भी केंद्र के आस-पास नहीं रुकने दिया गया।
बातचीत
पेपर आसान रहा। तैयारी के समय जो पढ़ा था, अधिकतर सवाल उसी में से पूछे गए।- अकांक्षा, परीक्षार्थी
पेपर मॉडरेट था। मुझे ज्यादा कठिन नहीं लगा। अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।- मोहम्मद कैफ, परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें