फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ज्वार की तैयार फसल पर चला दी जेसीबी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- हजारों रुपये की फसल को किसान को हुआ नुकसान
- करीब 60 साल से कर रहे है पट्टे की जमीन पर खेती

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव नीमका में करीब दो एकड़ ज्वार की फसल पर प्रॉपर्टी डीलर द्वारा जेसीबी मशीन को चला दिया। जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। किसान करीब 60 सालों से पट्टे की जमीन पर खेती कर रहा है। डीलर द्वारा किसान को कोई नोटिस नहीं दिया गया। पुलिस ने पीड़ित किसान से पट्टे की जमीन के कागज को मांगे हैं।
विज्ञापन

गांव नीमका निवासी सुभाष नागर ने बताया कि कई सालों से सोमनाथ की आठ एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खेती कर रहा है। उन्होंने बताया कि साल 1951 में चकबंदी हुई थी। उसके बाद से जमीन पर खेती करके परिवार का पालन पोषण कर रहे है। पीड़ित ने बताया कि इन दिनों करीब दो एकड़ पर ज्वार खेती की हुई है और फसल पककर तैयार थी। अब इस जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को सस्ते तौर पर जमीन को बेच दिया। डीलर व गांववासियों द्वारा बुधवार को पकी हुई खड़ी फसल को जेसीबी मशीन को चलाकर बर्बाद कर दिया। उनको करीब हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान सुभाष ने बताया कि इसकी शिकायत लेकर वह थाना सदर गए। जहां पर पुलिस ने कहा कि जमीन के कागजात लेकर आ जाए तो उनका केस दर्ज कर जांच शुुरू कर दी जाएगी। थाना सदर प्रभारी महेंद्र पाठक का कहना हैं कि कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें