फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, में मंगलवार को 58वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा करने के साथ संस्थान की छह दशक लंबी यात्रा को याद किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस संस्थान की उपलब्धियों पर विचार करने और भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करने का अवसर है। इसके बाद अनुसंधान और नवाचार में योगदान देने वाले शिक्षकों व शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। संवाद