फरीदाबाद। जायको क्रिकेट अकादमी में खेले गए मुकाबले में जायको बॉयज 11 ने स्पोर्ट्स अकादमी 11 को 61 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायको बॉयज की टीम 33.3 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स अकादमी 11 की टीम 15.4 ओवर में मात्र 48 रन पर सिमट गई। जायको बॉयज की ओर से अरुण ने 35 और लव ने 15 रन बनाए। स्पोर्ट्स अकादमी के यश और लक्ष्य ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं जवाबी पारी में रौनक 15 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। जायको की ओर से हमजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। संवाद