फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक यात्रा : स्मार्ट सिटी में पुलिस रही सतर्क, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर सोमवार को शहर में पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस की तरफ से जगह-जगह नाके लगाए गए थे। खास कर दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर बदर बॉर्डर से प्रवेश करने वालों को सघन जांच से गुजरना पड़ा। यही स्थित सीकरी बॉर्डर पर देखने को मिली। हालांकि सेक्टर-11 में कुछ लोगों के जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर चौकी के मंदिर में ही अभिषेक करा दिया। दूसरी तरफ पुलिस आयुक्त ने स्वयं फील्ड पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और नाकों का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए इंटर स्टेट और इंटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस नाकों की जांच की। पूरे दिन शहर, पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पुलिस के डर से अनेक लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। ऐसे में किसी भी प्रकार की हिंसात्मक घटना को रोकने के लिए दंगा निरोधक पुलिस बल की चार कंपनियां को भी फील्ड में उतारा गया था। जिससे की किसी भी प्रकार की उपद्रवी घटना होने पर उसे तुरंत काबू किया जा सके। साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर निगरानी रखी गई। जिससे की संदिग्ध पोस्ट करने वालों की पहचान करके उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फरीदाबाद में इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस नाके लगाए गए थे।
विज्ञापन


रात से ही सड़कों पर पुलिस रही मुस्तैद
सोमवार को नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर रविवार रात से ही पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। रविवार रात सड़कों पर जगह-जगह लगाए गए और नाकों पर जांच के बाद प्रवेश दिया गया। डीसीपी हेडक्वार्टर हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने रात के समय पुलिस नाकों को चेक किया। सोमवार सुबह से पुलिस आयुक्त द्वारा नाकों की जांच की गई। पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस कर्मियों को नाकों से जाने वाली गाड़ियों को अच्छे से चेक करने और संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों से पूछताछ करके इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को लोगों ने अपने आसपास के मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी में रहा भारी पुलिस बल तैनात
सोमवार को डबुआ काॅलोनी से काफी संख्या में लोगों के नूंह जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने की सूचना पुलिस को मिली। ऐसे में लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। सड़क पर लोगों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। लोगों की कहीं भी भीड़ नहीं जुटने दी गई। इसके साथ ही अलांउसमेंट के जरिए पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण कई लोग दिनभर घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें