फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोरेलो बैडमिंटन चैंपियनशिप में जागृत, छायंक व आयुष यादव ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित प्रो स्टार बैडमिंटन अकादमी में तीसरी मोरेलो बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में शनिवार को कई मुकाबले खेले गए, जिनमें 200 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जागृत, छायंक, आयुष यादव और गीतिका तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की। अंडर–15 बॉयज सिंगल्स में जागृत ने कुशाग्र को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। अंडर–11 बॉयज सिंगल्स में छायंक ने आदित्य को मात दी। छायंक ने सटीक स्मैश और कवरिंग से दर्शकों को प्रभावित किया। अंडर–13 वर्ग में आयुष यादव ने योजित गुग्लानी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, अंडर–17 गर्ल्स सिंगल्स में गीतिका तिवारी ने यश्वी को हराकर अपने अनुभव और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें