संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अरावली पहाड़ी में अनंगपुर के पास लगातार जंगली जानवर नजर आने से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में कभी तेंदुआ तो कभी सियार और अन्य जंगली जानवर दिखाई दे रहे हैं। जंगलों के नष्ट होने और प्राकृतिक आवास सिमटने के कारण वन्यजीव गांवों और आबादी वाले इलाकों की ओर आ रहे हैं। शुक्रवार को अनंगपुर गांव के पास पहाड़ी में सियार नजर आया। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।