फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दूसरे दिन भी नहीं चला आईटीआई का ऑनलाइन पोर्टल

Sat, 10 Jun 2023 08:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दूसरे दिन शुक्रवार को भी पोर्टल सही तरीके से नहीं चला। इससे ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को फिर निराशा का सामना करना पड़ा। उधर, आईटीआई प्रबंधन का दावा है कि सोमवार से पोर्टल सही तरीके से चलने की उम्मीद है।आईटीआई प्रबंधन ने बताया कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो विद्यार्थी यहां आकर समाधान करवा सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसके लिए आईटीआई में 6 कंप्यूटर लैब तैयार की गई हैं। यहां कंप्यूटर पर कर्मचारी आने वाले विद्यार्थियों का मुफ्त में ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। लेकिन पोर्टल ठीक से काम नहीं करने के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है। अभी सर्वर ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जून तक जारी रहेगी। आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो विद्यार्थी आईटीआई में आ सकते हैं। यहां विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क व कंप्यूटर लैब तैयार कर दी गई हैं।
विज्ञापन


- ओमप्रकाश, वरिष्ठ प्रभारी आईटीआई


आईटीआई का नाम व सीट

राजकीय आईटीआई (एनआइटी) - 856

राजकीय महिला आईटीआई (सेक्टर-18) - 248

राजकीय आईटीआई (फतेहपुर बिल्लौच)-328

राजकीय आईटीआई (मोहना) - 40

राजकीय आईटीआई (पाली) - 304

राजकीय आईटीआई (सिकरौना)- 88

राजकीय आईटीआई (तिगांव) - 88

राजकीय आईटीआई(ऊंचागांव)- 184
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें