फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट

Wed, 28 Jun 2023 06:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बल्लभगढ़। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) की ओर से बुधवार को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। पोर्टल पर छात्र पंजीकरण का अंक व नाम डाल कर चेक कर सकते हैं।

आईटीआई फरीदाबाद के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 25 जून तक बढ़ा दिया था। पोर्टल के अनुसार पूरे हरियाणा राज्य में 80,959 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। इनमें से 68,989 ने अपनी प्रोफाइल को पूरा किया है। प्रदेश में 393 सरकारी व प्राइवेट आईटीआई चलाई जा रही हैं। बुधवार को पहली लिस्ट का लिंक ओपन हो गया है। छात्र अपना पंजीकरण नंबर और नाम डाल कर पोर्टल पर चैक कर सकते हैं। जिन छात्रों का नाम लिस्ट में आ जाता है, उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। दस्तावेजों की जांच के बाद विद्यार्थी 2 जुलाई तक फीस को जमा कर सकते हैं। फीस जमा करने के बाद ही उनकी सीट कंफर्म मानी जाएगी। 3 जुलाई को खाली पड़ी सीटों का विवरण वेबसाइट पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें