फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हार्ट अटैक के लक्षणों को समय पर पहचानना जरूरी

Sun, 25 Jun 2023 08:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्ट अटैक के लक्षणों को समय पर पहचानना जरूरी
विज्ञापन

-खराब खान-पान, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा और शारीरिक गतिविधियों में कमी है मु्ख्य कारण

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना खेड़ी पुल एचएसओ सुभाष का शनिवार शाम हार्ट अटैक से देहांत हो गया। इसे लेकर ह्दय रोग विशेषज्ञों ने चिंता जताई है। विशेषज्ञों ने कहा कि आज के दौर में हार्ट अटैक आम बात हो गई है, लेकिन सावधानी बरतने से इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल के डॉ. ऋषि गुप्ता ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक के लक्षणों को समय पर पहचान कर बीमारी से बचा जा सकता है। युवा वर्ग में हार्ट अटैक के ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह खराब खान-पान, ब्लड प्रेशर, अनिद्रा और शारीरिक गतिविधियों में कमी होती है। इसलिए दिल का ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि उपरोक्त कोई भी लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और सेहत पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक के लक्षण को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि दिल का दौरा मेडिकल इमरजेंसी है। इसका मतलब होता है कि मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी होता है। मेडिकल टर्म के अनुसार दिल का दौरा पड़ने पर ब्लड क्लॉट की वजह से दिल तक खून प्रवाह नहीं हो पाता है। इसे मायोकार्डियल इंफेक्शन कहा जाता है। गंदे पदार्थों की वजह से खून की नसों में या धमनियों में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है या फिर बंद हो जाता है। इससे ब्लड क्लॉट बनने का खतरा होता है, जिसकी वजह से खून का प्रवाह रुक जाता है और हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते है। इसलिए जागरुक होकर समय पर अपनी जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें