फरीदाबाद। सोमवार को एक आईटी इंजीनियर ने एसीनगर कॉलोनी के सामने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। कर्ज के कारण इंजीनियर मानसिक रूप से परेशान था।
जीआरपी के सब इंस्पेक्टर सुभाष कुमार ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी अंकुर (30) एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर था। अंकुर को जुआ खेलने की लत लग गई थी। इससे उस पर काफी कर्ज हो गया था और परेशान रहने लगा था। सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे एसीनगर के सामने पहुंचा और दिल्ली की ओर जा रही एक मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।