फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैठक में उठा सेक्टर-11 में लावारिस पशुओं का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-11 में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसको लेकर आरडब्ल्यूए की बैठक आयोजित की गई। आरडब्ल्यूए प्रधान सतवीर ने बताया कि पशु सड़कों और पार्कों में घूमते रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पशुओं के सड़क पर अचानक आ जाने से हादसे की स्थिति भी बन जाती है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। बैठक में लोगों ने तय किया कि समस्या को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही पशुओं को पकड़ने के लिए नियमित अभियान चलाने और उनकी उचित व्यवस्था करने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें