संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मंडकौला में 6 सितंबर को सुबह 10 बजे सामाजिक कुरीति विरोधी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत को क्षेत्र की समस्त 36 बिरादरी के पंचों ने अपना समर्थन दिया है। आयोजकों की ओर से महापंचायत में जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवियों और अधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पलवल बार एसोसिएशन और पुलिस अधीक्षक पलवल को भी महापंचायत में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।