फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद द्वारा इस वर्ष 26वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह फैसला समिति की सेक्टर-19 स्थित मुख्य कार्यालय में हुई बैठक के बाद लिया गया। इसी दौरान संरक्षक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. ब्रह्मप्रकाश गोयल को एक बार फिर समिति का प्रधान भी नियुक्त किया गया। अनिल गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष परिचय सम्मेलन 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को अग्रसेन भवन में और सामूहिक विवाह 13 दिसंबर को दशहरा मैदान, सेक्टर-16ए, फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। संवाद