फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माण समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित नए सर्किट हाउस और बीके नागरिक अस्पताल के निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को दोनों निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीके नागरिक अस्पताल के नए भवन की थर्ड पार्टी जांच कराने और अब तक हुई गुणवत्ता संबंधी जांच की सभी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उपायुक्त ने पहले सेक्टर-16 स्थित निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। इस भवन का अब तक 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसका निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उपायुक्त ने भवन की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बीके अस्पताल के नजदीक बन रहे नए नागरिक अस्पताल भवन का जायजा लिया। इस भवन के निर्माण पर 62.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण जनवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें