फरीदाबाद। जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय समाधान शिविर लगाया। इसकी अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की। कार्यक्रम उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सीटीएम अंकित कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए। जिन मामलों का तत्काल निपटारा संभव नहीं है, उनमें देरी के कारणों सहित विस्तृत रिपोर्ट तैयार रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने को लेकर सामने आईं। संवाद