संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूपुरा में शुक्रवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) की टीम की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए तनाव, चिंता और मानसिक परेशानियों से बचाव के उपाय बताए गए। टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।