फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद स्टेशन पर दिवाली से पहले जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिवाली के त्योहार से पहले बृहस्पतिवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मिलकर यह अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों के बैग और सामान की बारीकी से जांच की। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी गई। जीआरपी उपनिरीक्षक सुदेश ने बताया कि स्टेशन पर पहले भी मादक पदार्थ मिल चुके हैं। त्योहारी भीड़ को देखते हुए निगरानी कड़ी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें