फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नुक्कड़ नाटक से दी जनगणना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और रंगमंच फरीदाबाद ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को स्वगणना के लिए जागरूक किया। जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा ने बताया कि हरियाणा में 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिये जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। फॉर्म जमा होने पर एक यूनिक एसई आईडी मिलेगी, जिसे बाद में गणनाकर्मियों को दिखाना होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद, एक मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। डिजिटल माध्यम से जानकारी देना आसान और समय की बचत करने वाला है। कलाकारों ने नाटक के जरिये संदेश दिया कि सटीक डाटा से ही भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं को सही आकार मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें