संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश पर महिला थाना बल्लभगढ़ प्रबंधक इंदु बाला की पुलिस टीम ने सेक्टर 8 स्थित राजकीय वरिष्ठ विद्यालय की छात्राओं को यातायात नियमों, गुड टच बेड टच, महिला विरुद्ध अपराध, बाल शोषण के संबंध में जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के करीब 400 विद्यार्थी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर इंदु बाला ने बताया कि महिला तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा 1091 तथा 1098 नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही डायल 112 प्रोजेक्ट भी शुरू किया जा चुका है। इन पर संपर्क करके आप महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में पुलिस को सूचित कर सकते हैं। वहीं, छात्राओं को मोबाइल फोन में दुर्गा शक्ति एप को डाउनलोड करने को भी कहा।