अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय में निगम के डिविजन 1 व 2 के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और पार्षदों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निगम पार्षदों ने भी अपने सुझाव पेश किए। बैठक में अधिकारियों ने मानसून से पहले नालों की सफाई के कार्य के बारे में पार्षदों से जानकारी साझा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि किन नालों और किन प्वाइंटों पर सफाई कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इन प्वाइंट्स के अलावा अन्य स्थानों पर भी सफाई के लिए पार्षदों से ब्यौरा मांगा । इस दौरान अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान, एसडीओ नवीन सहित पार्षद मौजूद रहे।