फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन सोमवार से होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारतीय भाषा समर कैंप का सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस कैंप का आयोजन एनआईटी स्थित बाल भवन में जिला बाल कल्याण विभाग की ओर से किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, संस्कृति और भाषाई विविधता से जोड़ना है। साथ ही बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना भी लक्ष्य है। कैंप के दौरान छात्रों को मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कैंप में कहानी लेखन, कविता पाठ, भाषण, पठन-पाठन और समूह चर्चा जैसी शैक्षणिक गतिविधियां कराई जाएंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खेलकूद गतिविधियां भी कैंप का हिस्सा होंगी, जिससे छात्रों का शारीरिक विकास भी सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें