फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईआईएमटी में भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0 का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में चल रहे तीन दिवसीय भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0 का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला और अभिनेता चंदन राय ने शिरकत की। सुप्रिया शुक्ला ने बताया कि डायरेक्टर ही फिल्म का कप्तान होता है। अगर आपको सिनेमा से प्यार है धीरे-धीरे आप फिल्म जगत में नाम कमा सकते हैं। चंदन राय ने बताया कि मैंने एक्टिंग सीखने के लिए अपने आसपास के कैरेक्टर को पकड़ा। सब कुछ उन लोगों से सीखा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार जीतने वाले फिल्मों की घोषणा की गई। इसमें प्रथम स्थान अबु प्रोडक्शन की थुनाई, दूसरा स्थान ध्यान प्रसारक शिक्षण संस्थान, मुंबई की वरिला सुति नहीं और तीसरा स्थान ड्रामेटिक्स जलगांव केबीसी विद्यापीठ की धुनिया को दिया गया। कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉयरेक्टर डॉ. हर्षित सिन्हा, कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ. अमित राय, बीजेएमसी के डीन विकास मिश्रा, भारत फिल्म फेस्टिवल के संयोजक डॉ. वैभव उपाध्याय, कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. अभय नंद, कॉलेज समूह के प्रवक्ता राजतिलक शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें