फरीदाबाद। पुरी प्राणायाम सोसाइटी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए सोसाइटी परिसर में साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। आरडब्ल्यूए और सोसाइटी निवासियों की ओर से समारोह को लेकर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सोसाइटी परिसर को तिरंगे और देशभक्ति से जुड़ी सजावट से सजाया जाएगा। प्रधान निशांत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सोसाइटी के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी शामिल किया जाएगा। संवाद