पलवल। जिले के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। जिला प्रशासन और विभिन्न विभाग समारोह की तैयारियों में लगे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान इस अवसर की विशेष झलक होंगे। जिला अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय पर्व में भाग लेकर देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाएं।15 अगस्त को तिरंगा फहराने के साथ-साथ सभी नागरिकों से घरों में भी राष्ट्रगान और तिरंगा लहराने की अपील की गई है, ताकि राष्ट्रीय एकता और सम्मान का माहौल बन सके।