संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेले में हस्तशिल्प और सजावटी उत्पादों के बीच कलात्मक घड़ियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। दिवाली पर घर और कार्यालय को नया रूप देने के लिए पर्यटक इनकी खरीदारी कर रहे हैं। मेले में लगी स्टॉलों पर घड़ियों की विविधता देखने को मिल रही है। इनकी आकर्षक बनावट और कलात्मक डिजाइन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। पर्यटक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार घड़ियों का चयन कर रहे हैं। इसके अलावा मेले में गुजरात की बेडशीट, चादरें और रजाइयां पर्यटकों को खूब पसंद आ रही हैं।