फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एमएसपी में हुई बढ़ोतरी, 143 रुपये महंगा बिकेगा इस बार धान

Tue, 04 Jul 2023 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाजरे के एमएसपी में भी 150 रुपये की बढ़ोतरी की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सरकार ने 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके अलावा बाजरे के एमएसपी में भी 150 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 2500 कर दिया है। जहां एक ओर एमएसपी में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी ओर डीएपी के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है।

बल्लभगढ़ अनाज मंडी के सचिव इंद्रपाल ने बताया कि सरकार द्वारा एमएसपी की रेट लिस्ट आ चुकी है। जिसमें इस बार धान के दाम में 143 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि साल 2022-23 में एमएसपी 2040 प्रति क्विंटल था, वहीं इस बार यह बढ़कर 2183 प्रति क्विंटल हो गया है। इसके अलावा ज्वार का एमएसपी साल 2022 -23 में 2970 प्रति क्विंटल था, वहीं इस बार 3180 प्रति क्विंटल है। इसके अलावा बाजरे के एमएसपी में भी बढ़ोतरी हुई है। साल 2022-23 में बाजरे का दाम 2350 प्रति क्विंटल था। वहीं इस बार 2500 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने ने बताया कि एमएसपी में बढ़ोतरी होने के चलते हो सकता है कि किसान धान की बुवाई ज्यादा करें। साल 2022-23 में मक्का का एमएसपी 1962 प्रति क्विंटल था, जोकि अब बढ़कर 2090 हो गया है। अरहर दाल के एमएसपी में 400 रुपये की बढ़ोतरी करते 7000 प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई
मेरा फसल मेरा ब्यौरा पर किसानों द्वारा 31 जुलाई तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। पंजीकरण करवाने वाले किसान ही सरकार को अपनी फसल को एमएसपी रेट पर बेच सकते हैं। किसान किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन के लिए आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक के पास उनका आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज जरूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें