फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेनों की लेटलतीफी से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की देरी का सिलसिला यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को पांच ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इनमें उत्कल एक्सप्रेस सबसे अधिक करीब पांच घंटे नौ मिनट देरी से पहुंची। इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट, योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस एक घंटा आठ मिनट और गाजियाबाद-पलवल ईएमयू करीब एक घंटा चार मिनट की देरी से चली। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी करीब 28 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें