उद्यमी पीएल गुप्ता के घर पर आयकर विभाग ने मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में बुधवार को करीब 15 से 16 जगहों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। फरीदाबाद सेक्टर 15 में उद्यमी पीएल गुप्ता के निवास पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। वहीं सेक्टर 15 ए में बिजनेसमैन नीरज गर्ग के निवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इसके अलावा सेक्टर 58 स्थित ज्योति स्ट्रिप नाम कंपनी पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है।