फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: आयकर विभाग ने वीजी इंटरप्राइजेज के 25 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- टीम कंपनी निदेशकों, सीए, वकीलों के घर, दफ्तर और कई वर्कशॉप पर एक साथ पहुंची
विज्ञापन

- मौके से जरूरी दस्तावेज, मोबाइल और लैपटॉप कब्जे में लिए
- यह कंपनी कई कार कंपनियों के लिए ऑटो पार्ट्स बनाती है
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की सूचना पर सेक्टर-24 स्थित ऑटो पार्ट बनाने वाली वीजी इंटरप्राइजेज के फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर के 25 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। टीम बुधवार अल सुबह कंपनी निदेशकों के घर, दफ्तरों व कई वर्कशॉप पर एक साथ पहुंची। जिसे देख लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान टीम ने मौके से जरूरी दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिए हैं। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। सेक्टर-24 स्थित वीजी इंटरप्राइजेज कंपनी कई कार कंपनियों के लिए ऑटो पार्ट्स बनाती है। दिल्ली-एनसीआर में इसकी छोटी-बड़ी 25 से ज्यादा कंपनियां हैं। सूत्रों के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि कंपनी टैक्स में हेराफेरी कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि पहुंचा रही है। सूचना के आधार पर टीम फरीदाबाद आयकर निदेशक यूनिट दो की ओर से गठित की गई। इसमें गुरुग्राम और दिल्ली की आयकर टीम का भी सहयोग लिया गया। बुधवार टीम ने सुबह सात बजे एक साथ कंपनी के सभी ठिकानों पर छापा मारा। टीम सबसे पहले सेक्टर-21बी स्थित कंपनी मालिक की कोठी के अलावा गुरुग्राम-दिल्ली स्थित के कंपनी कार्यालयों पर पहुंची। टीम को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। टीम ने तुरंत प्रभाव से सभी के मोबाइल फोन, लैपटॉप कब्जे में ले लिए ताकि कोई उनका डाटा डिलीट न कर सके। घर के अंदर मौजूद सभी लोगों की आवाजाही रोक दी गई। विभाग अधिकारियों को अंदेशा है कि टैक्स में हेराफेरी कर कंपनी मालिक और निदेशकों ने दूसरी जगह पैसा लगाया है। इससे सरकार को करोड़ाें रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें