फरीदाबाद। बिजली निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में लाइनों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान करीब छह घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली निगम के मथुरा रोड सबडिवीजन एसडीओ सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि बुधवार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक 33 केवी आईएसी, 11-11 केवी तिकानो पार्क और सपना मार्केट पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सेक्टर-37, सपना मार्केट, वाटिका, निपकॉन कंपनी, काटन पहाड़ी और मेन मथुरा रोड क्षेत्र में सप्लाई बंद रहेगी।