फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आशियाना ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में सुधार जांच रिपोर्ट के अनुसार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-निगम की तीन टीमों पूरी की जांच, निगम सचिव ने भी फ्लैट का मुआयना किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम की तीनों टीमों ने डबुआ कॉलोनी के आशियाना ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है। टीम एक-दो दिन में अपनी रिपोर्ट निगम आयुक्त को देगी। रिपोर्ट के अनुसार ही फ्लैट में बचे कार्य पूरा होंगे। वहीं, बुधवार को निगम के सचिव जयदीप सिंह ने भी फ्लैट्स का निरीक्षण किया।
नगर निगम पात्र खाेरी विस्थापितों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स उपलब्ध करा रहा है। दूसरी ओर इसकी रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट में देनी है। ऐसे में जर्जर ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स को ठीक कराने का काम तेजी से चल रहा है। फ्लैट के काम समय पर पूरे हो जाएं, इसके लिए निगम आयुक्त्त ने तीन टीमों का गठन किया है। तीनों टीमों ने 19 से 27 जून तक फ्लैट्स की जांच की। अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर फ्लैट्स की कमियों को दूर कराया जाएगा, हालांकि जांच में टीमों को फ्लैटों में कई कमियां मिली हैं। अब तीनों टीमें इस बारे में अपनी रिपोर्ट निगम आयुक्त को देंगी। निगम को ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स को 30 जून तक ठीक कराना है। बुधवार को निगम के सचिव जयदीप सिंह ने भी फ्लैट्स की जांच की है। इसमें उन्होंने मौके पर रहे लोगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बंद फ्लैट और मरम्मत कार्याें को भी देखा। सचिव भी इस बारे में रिपोर्ट आयुक्त को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला-
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव में हजारों मकानों को दो साल पहले तोड़ दिया था। इससे हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, खोरी गांव के विस्थापितों को डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जा रहे हैं। फ्लैट्स के मरम्मत कराने के साथ सीवर और पानी समेत बिजली व्यवस्था को बेहतर कर दिया जा रहा है। पिछले माह सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसमें निगम ने 30 जून तक आवंटित फ्लैटों को ठीक कराने की बात कही थी। निगम की पहली सूची में करीब 1008 पात्रों को डबुआ कॉलोनी के फ्लैट अलॉट किए गए हैं। दूसरी सूची में 241 के नाम हैं। डबुआ कॉलोनी में करीब 1744 के ईब्डल्यूएस फ्लैट्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें