फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आटा चक्की संचालक से अवैध वसूली, छह यूट्यूबरों सहित 9 पर केस

Sun, 28 May 2023 06:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झूठी खबर चलाकर बदनाम करने के नाम पर डराया
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत काॅलोनी में एक आटा चक्की संचालक पर खबर चलाकर दबाव बनाने व जबरन उगाई करने के आरोप में खेड़ी पुल थाना पुलिस ने छह यूट्यूबरों समेत 9 के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पीडि़त से 51 हजार रुपये की वसूली की थी। आरोपियों के साथ एक क्लीनिक संचालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भारत काॅलोनी निवासी गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के साथ काॅलोनी में प्रेम आटा चक्की चलाता है। 23 मई को वह चक्की के लिए बल्लभगढ़ मंडी से गेहूं खरीदकर लाया था। रात करीब साढे़ आठ बजे उसके भाई मनोज के पास घर के पास ही रहने वाले चौहान ने फोन कर कहा कि पिता प्रेमचंद को कमल सैनी की दुकान पर भेज दो। कमल की दुकान पर जय शंकर सुमन नाम का व्यक्ति मौजूद था। वह खुद को पत्रकार बता रहा था। आरोपी ने कहा कि आप सरकारी गेंहू खरीदकर लाए हो। आपके यहां फूड सप्लाई की फ्लाइंग टीम छापा मारने वाली है। तुम जेल चले जाओगे। इसके बाद डॉ. चरण के क्लीनिक पर मामले को निपटाने की एवज में दो हजार रुपये की मांग की। करीब 10 मिनट के बाद चक्की पर सौरभ भारद्वाज, केशव ठाकुर, अमित ठाकुर, जय शंकर सुमन, रितेश कुशवाहा व प्रमोद नाम के व्यक्ति आ धमके। सभी खुद को पत्रकार बता रहे थे। सौरभ भारद्वाज ने रितेश से कहा कि पुलिस बुलाकर इन्हें पकड़वा दो। रितेश के फोन करने पर डायल 112 की गाड़ी आई और पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधायक को यहां बुलाऊंगा और मोबाइल व माइक निकालकर वीडियो बनाने लगा। अमित ठाकुर और प्रमोद ने चक्की संचालक से कहा कि सौरभ भारद्वाज बड़ा पत्रकार है, इसलिए ले देकर मामला रफा दफा कर लो और एक लाख रुपये की मांग की। पीडि़त ने डर के कारण 51 हजार रुपये दे दिए। अगले दिन अमित ठाकुर पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। ठगी का अहसास होने पर पीडि़त ने थाने में शिकायत दे दी। थाना खेड़ी पुल प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी यूट्यूबर हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें