संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर इहा जोशी बृहस्पतिवार को शहर लौटीं। उनके आगमन पर परिवारजन, कोच और शहरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके माता-पिता ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इहा के कोच भरत भारद्वाज और संजय ने बताया कि इहा बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं और पिछले पांच-छह वर्षों से फरीदाबाद की टेनिस अकादमी में लगातार अभ्यास कर रही हैं।