फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मां नहीं तो कुछ नहीं नाटक के जरिये दिखाई मां की महत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मदर्स डे के अवसर पर सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप द्वारा डाउनटाउन में नुक्कड़ नाटक मां नहीं तो कुछ नहीं का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मां के त्याग, प्रेम, संघर्ष और परिवार में उनके महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। नाटक ने दर्शकों को भावुक कर दिया तथा यह संदेश दिया कि मां केवल एक रिश्ता नहीं बल्कि पूरे परिवार की नींव होती है। नाटक का निर्देशन एवं संयोजन थिएटर कलाकार नरेश ठाकुर द्वारा किया गया। प्रस्तुति में कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने भी इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने का कार्य करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें