संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 5 जुलाई को जारी की गई प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज की जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन विद्यार्थियों को 8 जुलाई यानी मंगलवार तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर फीस जमा करनी होगी। निर्धारित समय पर फीस जमा नहीं करने पर संबंधित विद्यार्थी की सीट रद्द कर दी जाएगी। आईटीआई के प्राचार्य भगत सिंह का कहना है कि पहली सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर जानकारी दी गई है। यदि वे 8 जुलाई तक दाखिला नहीं लेते हैं, तो उनकी सीटें स्वत: रद्द मानी जाएंगी और अन्य योग्य विद्यार्थियों को आवंटित कर दी जाएंगी।