दो सिंगल, एक प्रदर्शन का फोटो
- लोगों ने दिया अल्टीमेटम, समाधान नहीं हुआ तो करेंगे सड़क जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे सेक्टर-23 के सैकड़ों लोगों ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि तीन दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम करेंगे।
स्थानीय निवासी संतोष, श्वेता और रचना ने बताया कि पिछले 4-5 वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे है। दो तीन दिन में चंद मिनटों के लिए पेयजल सप्लाई होती है, जिससे सभी लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं, कई बार पेयजल में गंदगी सप्लाई होने के कारण दिक्कत बढ़ जाती है। गर्मी में पानी नहीं आने के कारण परेशानी बढ़ रही है, आस-पास के सेक्टरों से पानी लेकर आ रहे है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे आरएन सिंह, उषा और मीनाक्षी सहित अन्य ने बताया कि सेक्टर के हजारों परिवार महंगे टैंकरों के सहारे गुजर-बसर कर रहे है। स्थिति इतनी खराब है कि बूंद-बूद के लिए तरस रहे है। कई बार नगर निगम अधिकारियों को लिखित में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। निगम को टैक्स देने के अलावा एक परिवार प्रतिमाह 4000 रुपये का टैंकर खरीद रहा है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है वह आस-पास के एरिया से पानी लेकर आ रहे है। शुक्रवार को निगमायुक्त की अनुपस्थिति में चीफ इंजीनियर बीके कर्दम को सौंपा है, लोगों ने नगर निगम को तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर रोड जाम करने का अल्टीमेटम दिया है। इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पूर्व पार्षद जयवीर खटाना भी शामिल रहे।
-
लोगों से बातचीत
पिछले 4-5 वर्षों से दिक्कत बनी हुई है, अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार लिखित में शिकायत दी जा चुकी है।अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया गया है। 3 दिन में समाधान नहीं हुआ तो सड़क जाम करेंगे।
- उद्यभान, स्थानीय निवासी, सेक्टर-23
-
एक तो गर्मी ऊपर से पेयजल किल्लत। लोग बेहाल हो रहे हैं, एसी में बैठे अधिकारी क्या जाने तकलीफ। परेशान होकर आज विरोध प्रदर्शन किया है, अब भारी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे।
- सरोज हंस, स्थानीय निवासी