फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना की एक महिला ने पति के खिलाफ सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-56 निवासी महिला ने दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि उनके पति राजू ने 10 जुलाई 2024 को सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किए। साथ ही सोशल मीडिया पर ही गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो