फरीदाबाद। वाईएफसीए क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में हंटर-11 ने यंग गंस को 34 रन से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में हंटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 233 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कनव शर्मा ने 61, राहुल ने 53 और दीपांशु ने 41 रन की पारी खेली। वहीं यंग गंस की ओर से रोहित ने तीन, नीतीश ने दो जबकि युवराज और सनी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग गंस 19.5 ओवर में 199 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। वरुण ने 62, नीतीश ने 49 और राजन ने 30 रन की पारी खेली। वहीं हंटर-11 की ओर से दीपांशु ने चार, कनव ने तीन जबकि मोहित और वैभव ने एक-एक विकेट लिया। कनव शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद