फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, कल से बारिश की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, कल से बारिश की उम्मीद अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन हल्की बारिश के बाद तापमान कम होने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार को शहर में अधिकतम आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई, वहीं दिन में बादल छाने और हवाएं नहीं चलने के कारण लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार सुबह सूरज निकलने के साथ गर्मी ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक तापमान 36 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में नौकरी पेशा लोग धूप से बचते नजर आए। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 25 व अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि मौसम में शनिवार से बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम 24 और अधिकतम तापमान 33 तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें