फरीदाबाद। डबुआ स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में एचपी क्रिकेट क्लब ने रॉयल्स 11 को 21 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एचपी क्लब क्रिकेट ने चार विकेट पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मयंक शर्मा ने 72 और राहुल ने 56 रन बनाए। रॉयल्स 11 के लिए विकास ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स 11 की टीम 19.4 ओवर में 154 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए मोहित नागर ने 51 और रोहित भाटी ने 42 रन बनाए। एचपी क्रिकेट क्लब के लिए सुमित सिंह ने नौ रन देकर चार विकेट झटके जबकि अमन चौधरी ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए। सुमित सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद