फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहन से गाली-गलौज का विरोध करने पर घर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जखोपुर गांव में दो सितंबर को चचेरी बहन से गाली-गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ भी किया। सिकरौना चौकी में दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता इजमामुल हक ने बताया कि दो सितंबर की शाम करीब पांच बजे उसकी चचेरी बहन सुहाना घेर में लकड़ी तोड़ने गई थी। वहां गांव के सौहेब और जाहुल के बेटे मनसार ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि कुछ देर बाद राहुल, इमरान, हाशिम, नसीम, सरफराज, आसिफ, अलीजान, वली, कमररसूल, अजरुद्दीन, रिजवान और आरिफ लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर लेकर घर में घुसकर हमला किया। राहुल ने इजमामुल हक के सिर पर डंडे मारे। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और उन्हें बचाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें