फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल संचालक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल संचालक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। सोहना रोड पर होटल संचालक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने छह अक्तूबर को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीवन नगर निवासी इस्लाम और मुजफ्फरपुर, बिहार के निसार के रूप में हुई। यह घटना चार अक्तूबर की शाम की है। होटल संचालक मोहसिम ने पुलिस को बताया कि अनवर, उसका भाई अकबर, इस्लाम और निसार होटल में रोटी खाने आए थे। रोटी तैयार होने में 5-7 मिनट की देरी हुई। इस बात पर अनवर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि अकबर ने मोहसिम को पकड़ लिया। निसार की मीट की दुकान से अनवर चाकू लाया। उसने मोहसिम के पेट और हाथ पर वार किया। इस दौरान इस्लाम और निसार ने कुर्सी और लात-घूंसों से भी मारपीट की। बीच-बचाव करने आए मोहसिम के भाई मोसिम को भी पीटा गया। शिकायत के आधार पर मुजेसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मुख्य आरोपी अनवर और अकबर की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें