संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के महत्वपूर्ण स्थान, मॉल, होटल बैंक और धर्मशाला, ओयो इत्यादि को चेक करने दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी ने टीम के साथ मिलकर ओयो होटलों को चेक किया है।
थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर ओयो को चेक किया और सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत कराया। साथ ही हिदायत दी कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा ओयो के एरिया में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। होटल में आने जाने वालों की आईडी के साथ एंट्री होनी चाहिए और रजिस्टर तारीख वाइज मेंटेन होना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को बिना आईडी के होटल में रुकने नहीं दिया जाए।