पलवल। बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो विस्तार की परियोजना आगे बढ़ी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतिम व्यवहार्यता रिपोर्ट को मंजूरी देकर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेज दिया है। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया। प्रस्तावित कॉरिडोर करीब 28 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें लगभग 10 स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। संवाद