फिरोजपुर झिरका। शहर के मुख्य चौक लाल कुआं चौक पर हर वर्ष की भांति इस बार भी होलिका दहन व होली मिलन समारोह कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को और भव्य व आकर्षक मनाने के लिए होलिका दहन समिति के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। होली दहन सेवा समिति के सेवक रतन गोयल, हरीश जैन व कृष्ण मित्तल ने बताया कि इस बार होलिका दहन पर ब्रज के रसिया, देश भक्ति गीत रागनी व भिन्न भिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी जाएगी, चंदन व फूलों की होली विशेष आकर्षण रहेगी। हर वर्ष की भांति इस बार भी सभी धार्मिक संगठनों के सदस्य होली वाले दिन प्रात 8 बजे से रात्री 10बजे तक अपना पुरा योगदान देंगे। पंडित ओम प्रकाश शास्त्री तथा पंडित गुरुदयाल शर्मा ने बताया कि इस बार 03 मार्च मंगलवार को चन्द्र ग्रहण के कारण, होलिका पूजन 02 मार्च को किया जाएगा। संवाद