फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को लीजेंड क्लब ने इन्फिनिटी क्लब को पांच विकेट से हराया। टी-20 मैच में इन्फिनिटी की टीम 14.5 ओवर में 57 रन पर ढेर हो गई। विराट ने 17 और आर्यन ने 10 रन बनाए। लीजेंड क्लब के आशु और हेमंत ने चार-चार विकेट झटके। जवाब में लीजेंड की टीम ने 11 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हेमंत बघेल ने 26 रन बनाए। हेमंत बघेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद