फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी होगा : निगम आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम की नवनियुक्त ए मोना श्रीनिवास ने कहा कि लोगों को शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि लोगों को सीवर-पानी और पार्कों की बेहतर सेवा मिले। भ्रष्टाचार मामले में जीरो टालरेंस की नीति रहेगी।
नगर निगम आयुक्त जितेंद्र कुमार का शनिवार को फरीदाबाद से रोहतक तबादला हो गया था। उनकी जगह साल 2006 में टॉपर रहीं आईएएस ए मोना श्रीनिवास को नगर निगम आयुक्त फरीदाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सोमवार को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। प्रेसवार्ता में ए मोना श्रीनिवास ने कहा कि फरीदाबाद शहर उनके लिए नया नहीं है। उनकी शिक्षा फरीदाबाद से हुई है। ऐसे में उनका प्रयास होगा कि शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ मिलकर बेहतर विकास किया जाए। शहर में बेहतर पार्क होने जरूरी हैं। ऐसे में निगम का प्रयास होगा कि लोगों की सहभागीदारी से इसे साफ-सुंदर बनाया जाए। दूसरा सफाई पर भी काम करने की जरूरत है। इसके लिए सेक्टरों व काॅलोनियों की नियमित सफाई के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया जाएगा। ए मोना ने कहा कि सीवर-पानी और टूटी सड़कों पर इंजीनियरिंग विभाग के साथ बैठक कर जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

आसानी से कर सकेंगे शिकायत
आयुक्त ने कहा कि लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए एक नंबर जारी होगा। इससे लोगों को कही जाने की जरूरत नहीं होगी, नंबर पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारी और शिकायतकर्ता के पास मैसेज चला जाएगा। शिकायत का निपटारा होने पर ही मैसेज भेजने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें शिकायत दर्ज कराने के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी करने पर चर्चा की गई। अधिकारी ने कहा कि जल्द ही लोगों को सभी प्रकार की शिकायतों दर्ज कराने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

करप्शन पर जीरो टालरेंस
आयुक्त ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टालरेंस नीति रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि निगम की छवि को सुधारा जाए। इसके लिए सभी के साथ बैठक कर लोगों के कार्याें को तय समय पर पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। बता दें कि नगर निगम में बिना काम के 200 करोड़ के घोटाले का मामला चल रहा है। इसमें अब तीन आईएएस अफसरों की भी जांच चल रही है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक मामलों की एंटी करप्शन ब्यूरो जांच कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें