फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अमित शाह की रैली के लिए भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सीमा में सुबह 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के चलते 17 सितंबर को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पलवल, दिल्ली और गुरुग्राम के साथ बदरपुर बॉर्डर व सीकरी बॉर्डर से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वाहन चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को फरीदाबाद आ रहे हैं। उनके आगमन के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए सुबह 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक शहर की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। पलवल, दिल्ली और गुरुग्राम से आने वाले भारी वाहनों के साथ-साथ बदरपुर बॉर्डर व सीकरी बॉर्डर से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। शहर की सीमा में पहले से मौजूद भारी वाहनों का संचालन बंद रखने का भी निर्णय लिया गया है। वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि दिल्ली-मथुरा रोड का इस्तेमाल करने से बचें। ज्यादा जरूरी होने पर यात्रा के लिए बाईपास मार्ग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें