तौसीफ के परिजनों की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
फरीदाबाद। बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर के दो साल पहले हुए अपहरण मामले में तौसिफ के परिजनों की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ के पिता जाकिर हुसैन, मां असमीना और चाचा जावेद के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट ले रखा है। फिलहाल तीनों फरार हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने इसके लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इससे पहले इस मामले को सुनवाई निचली अदालत में चल रही थी, जो अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। निकिता की हत्या उसके कॉलेज के सामने ही गोली मारकर कर दी गई थी। जिसकी सुनवाई न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत में चल रही है। संवाद